Sangam Today News/-
मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 जुलाई 2026 गुरुवार को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिले में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम की स्थिति बनने की आशंका है।
ऐसे में छात्रों और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

