Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीएम की सकारात्मक पहल के बाद आज से शुरू होने वाला जनआंदोलन फिलहाल स्थगित


Sangam Today News/- 
 Almora/- नौला -मानिला देवी कमराड़ (तहसील भिकियासैण) पम्पिंग पेयजल योजना में सुधार सहित तीन ग्रामीण लड़को के निर्माण की मांग को लेकर 15जुलाई से प्रस्तावित जन आन्दोलन को प्रशासन की सकारात्मक पहल के बाद क्षेत्रीय जन सुरक्षा समिति ने फिलहाल स्थगित किया है।समिति ने निर्णय लिया है यदि लिखित आश्वासन के तहत कार्य नहीं हुआ तो तहसील परिसर में वृहद जन आंदोलन शुरू किया जायेगा। 
   क्षेत्रीय जन सुरक्षा समिति अध्यक्ष व उक्रॉद वरिष्ठ नेता तुला सिंह तड़ियाल ने बताया है कि पेयजल योजना से जुड़े 40गावों को जनता की मांग पर पुराने पेयजल टैंक से जलापूर्ति शुरू की गयी है।पम्प हाउसों में वोल्टेज नियंत्रण हेतु जल निगम ने स्टैपलाइजर लगाने के लिए प्राकलन शासन को भेजा है।उन्होंने कहा है लंबे समय से पेयजल के लिए जूझ रहे गावों में पेयजल व्यवस्था में आशिक सुधार हुआ है।सड़कों के सबंध में प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।उन्होंने कहा उपजिलाधिकारी भिकियासैण के सकारात्मक पहल के बाद फिलहाल आन्दोलन स्थगित किया है।