Ticker

6/recent/ticker-posts

बारिश से पुस्तैनी मकान हुआ धराशायी,राजस्व विभाग पहुंचा मौके पर



Sangam Today News/- 
Almora/-जनपद अल्मोड़ा के तहसील सल्ट अंतर्गत बमनगॉव में बारिश से एक पुस्तैनी मकान टूट कर ध्वस्त हो गया है।इस दौरान मकान के अंदर कोई भी नहीं था।जिससे हादसा होने से टल गया।राजस्व उपनिरीक्षक इकरार अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार मध्य रात को बारिश से हेमा देवी का पुस्तैनी मकान धवस्त हो गया।इस दौरान घर के अंदर कोई नहीं था।महिला व घर के सदस्य दूसरी जगह सोये हुए थे।राजस्व उपनिरीक्षक ने रविवार को यहां पहुंचकर मौका मुआयना किया। महिला को गॉव के एक मकान में शिफ्ट किया गया है।ग्राम प्रधान भुवन सत्यवली ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा पीडित महिला को दिये जाने की पूरजोर मांग की है।