Sangam Today News/-
Almora जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में श्री हंस विभू आश्रम में गुरु पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल मौजूद रहे। उन्होंने महात्मा नित्यानंद को शाल उढाकर सम्मानित किया।जबकि मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से भी विधायक का स्वागत किया गया। इस मौके पर नित्यानंद ने सारगर्भित प्रवचन में गुरूभक्ति तथा गुरु महिमा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही संकीर्तन की धूम रही।कार्यक्रम का समापन भण्डारे के साथ हुआ।यहां विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, दरवान बिष्ट, रमेश ध्यानी, पुष्कर बिष्ट, जगतसिंह, लक्ष्मण नाथ, पुष्पा, बीना, भावना, राकेश, नवीन ध्यानी, पूजा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

