Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन


Sangam Today News/- 
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न ब्लाक इकाइयों ने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने,पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मॉग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है।उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई भिकियासैण ने टीईटी की बाध्यता खत्म करने तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ब्लाक अध्यक्ष गौरव रावत व संरक्षक राजेन्द्र घुघत्याल के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक शिक्षकों ने तहसील में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।तथा प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा।इसके अलावा हवलबाग,चौखुटिया,द्वाराहाट,भैसियाछाना में भी धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया।नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन कर शिक्षरों ने देश के प्रधानमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाती है, इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना चाहिए।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।