Ticker

6/recent/ticker-posts

बहुउद्देशीय शिविर में डीएम तथा विधायक ने सुनी जन समस्यायें, 93का मौके पर निस्तारण


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत ब्लॉक सल्ट के जीआईसी मानिला (GIC Manila) में ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर में 103 जन शिकायतें दर्ज हुई।जिसमें से 93 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी (DM) अंशुल सिंह ने जनसमस्या सुनी। तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिये हैं। साथ ही सबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।
शिविर में विधायक सल्ट महेश जीना ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आह्वान किया।शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन मानस क दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही प्रमाण पत्र, पंजीकरण एवं अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
   बहुउद्देशीय शिविर में कुल 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन के कुल 56 कार्य भी संपादित किए गए। शिविर में उत्तराखण्ड दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी (DFO)दीपक सिंह, SDM रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।