Sangam Today News/-
Almora/- सीएम हेल्पलाइन (CM Healpline) पोर्टल में प्राप्त जनशिकायतों को समय से निस्तारण करने व प्रगति की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने बैठक में कहा सीएम हैल्प लाइन पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी व कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि प्रत्येक शिकायत को लेकर गंभीरता से लेने, त्वरित गति से समाधान, शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से संपर्क कर समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने को भी कहा है। सीडीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में बताया गया कि जनपद में सर्वाधिक शिकायतें पेयजल विभाग, जल संस्थान, यूपीसीएल (विद्युत) तथा ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

