Ticker

6/recent/ticker-posts

मानिला में दो दिवसीय माॅं मानिला महोत्सव संपन्न, झांकियां रही मनमोहक

Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में सुप्रसिद्ध माँ मनीला देवी मंदिर में भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक मानिला महोत्सव हुआ सम्पन्न । विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी किया गया आयोजन। मानव सेतु फाउंडेशन के बैनर तले कार्यक्रम का आगाज 6 जून को हुआ। जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि हरि राम आर्या और आयोजकों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के पहले दिवस में, राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, स्वरोजगार विषय पर संगोष्ठी, विशेष झांकियां तथा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रही। जिसमे की प्रकाश काहला, लोक गायक किशोर जोशी, संजय जैतवाल,सोनू मनराल आदि गायकों ने लोकगीतों से समा बाँधा। 

वही दूसरे दिवस की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसका शुभारंभ प्रतीक जीना ने किया। जिसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विशेषकर क्षेत्र के लोक कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से रंग जमाया। और मनमोहक झांकियांं ने दर्शकों का मन मोह लीया। दोपहर मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल के आस-पास स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। 
महोत्सव के कार्यक्रमों का संचालन नीरज बवाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मानव सेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश बोरा ने कार्यक्रम से जुड़े सभी क्षेत्रवाक्षियों का आभार जताया।