Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव गीता भवन दत्तात्रेय मंदिर में इस तिथि से होगा भब्य धार्मिक आयोजन,हो रही व्यापक तैयारी


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के तहसील रानीखेत तथा विकास खण्ड ताड़ीखेत के अंतर्गत प्रकृति के मनोहारी व शांत वादियों के बीच स्थित श्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव गीता भवन दत्तात्रेय मंदिर , सौनी देवलीखेत, पट्टी सिलोर हजारों लोगों की आस्था व भक्ति से जुड़ा है।यहां यूं तो वर्ष भर लोगों का दर्शन के लिए आने का क्रम जाली रहता है।तथा अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। लेकिन प्रत्येक वर्ष होने वाले वार्षिकोत्सव का भब्य व दिब्य कार्यक्रम का आयोजन का अपना विशिष्ट स्थान है।इस बार के कार्यक्रम के सबंध में जानकारी देते हुए गिरीश कड़ाकोटी ने बताया कि बिनसर महादेव पीठाधीश्वर श्री श्री महन्त 108 गोवर्धन गिरि जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन नागा बाबा श्री श्री 108 श्री मोहन गिरि जी महाराज एवं ब्रह्मलीन श्री श्री 108 श्री रामगिरि जी महाराज की परम्परा को आगे बढ़ाते इस वर्ष के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विश्व कल्याणार्थ
"श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ प्रवचन"का भव्य आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी शुक्रवार 19 जून,2026 (आषाढ़ 5 गते) से आरंभ होकर ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा सोमवार 29 जून, 2026 (आषाढ़ 15 गते) को पूर्णाहुति एवं समष्टि भण्डारे के सम्पन्न होगा। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से हलअनुरोध है कि वे मानव जीवन का लाभ उठाते हुए साधु-संतों के दर्शन एवं सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें।बताया है कि महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद (हरिद्वार) तथा व्यासपीठ पर ब्यास आचार्य श्री नागेंद्र तिवारी (दिल्ली एवं बदरीनाथ धाम) होंगे। जबकि यजमान हुक्कम सिंह कड़ाकोटी तथा तुलसी पांडे हैं।ग्रीश कड़ाकोटी ने बताया है कार्यक्रम को भब्य रूप देने हेतु व्यापक तैयारी चल रही है। तथा कार्यक्रम की व्यवस्था में पृथ्वी पाल रौतेला, राम सिंह जमनाल, चंद्रशेखर करगेती, वासपानंद ढौंडियाल, हरीश बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह गुसाईं, मोहन सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र कड़ाकोटी, शिवशंकर पालीवाल, एनडी शर्मा, राम सिंह, इंदर सिंह कड़ाकोटी,मनोज पवार, ललित गुप्ता, अंबादत्त पंत, हिमांशु पंत, कपिल नेगी , केदार सिंह सहित अनेकों श्रद्धालु सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।