Ticker

6/recent/ticker-posts

सहकारिता के बिजनेस प्रमोटर्स के साथ परियोजना प्रबंधक ने की बैठक,आजीविका कार्यों का लिया जायजा


Sangam Today News/- 
Almora/- ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक हरीश चन्द्र तिवारी ने अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत भिकियासैण विकासखंड का सघन दौरा कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों और विकास कार्यों का जायजा लिया।तथा ब्लाक कार्यालय में समीक्षा बैठक की। 
 जिला परियेाजना प्रबंधक ने संचालित पंचवाटीका , नई दिशा, जय नागार्जुन और मॉ नैथना आजीविका स्वायत्त सहकारिता के कार्यालयों का निरीक्षण किया।तथा सहकारिता के बिजनेस प्रमोटर्स के साथ बैठक कर आगामी व्यावसायिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को बढ़ाने के लिए ठोस और परिणामोन्मुखी प्रयास किए जाएं।साथ ही  रीप परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आजीविका केंद्रों का भी स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें मसाला यूनिट व ड्रैगन फ्रूट उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार लिंकेज को बेहतर करने के देते हुये स्थानीय स्तर पर पारंपरिक अनाजों के बीज उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
अल्ट्रा पूअर एंटरप्राइज (अति निर्धन उद्यम): नये उद्यमों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को आवश्यक सहयोग देने की बात कही।इस मौके पर 
 सहायक प्रबंधक रीप गोपाल चबड़ाल, सहायक प्रबंधक सुनील जोशी, खण्ड विकास अधिकारी गोपाललिंह नेगी, सहायक खण्डविकास अधिकारी सतीश पाण्डेय, मुल्याकन अनुश्रवण बृजेश गहतोड़ी, आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा, ब्लाक मिशन प्रबंधक चन्द्र किशोर, उमेश रावत, अशोक कठायात, भारत बिष्ट, अनीता रावत, पंकज मठपाल.महेश बसेड़ा, सुरेश न, संजय रीना, राजेंद्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।