Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के 8 जिलों मे ऑरेंज (ORANGE ALERT), 11 व 12 जून को लेकर जारी हुआ पूर्वानुमान


Sangam Today News/-
उत्तराखंड के 8 जिलों मे ऑरेंज (ORANGE ALERT) घोषित। 11 व 12 जून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान। राज्य आपातकालीन केंद्र द्वारा सभी संबंधित जिलों को निर्देशित किया गया है । 
11 जून को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि, झोकेदार हवाएं (50-60 कि.मी. प्रति घंटा) चलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिन्हें (Orange Alert) की श्रेणी में रखा गया है। 
वहीं 12 जून को लेकर भी पिथौरागढ़ जनपद को छोड़कर, अन्य संबंधित जिलों में ऑरेंज जारी किया गया है । 


इनके अतिरिक्त राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 कि०मी० प्रति घंटा) चलने की संभावना है। 
इस संबंध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा पूर्वानुमान को देखते हुए निर्देशित किया गया है ।
सावधानियां सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है । जसमे ट्रेकर ट्रेकिंग, आवागमन में नियंत्रण, आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही, नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर करने और संबधित क्षेत्रों के विद्यालयों मे सावधानी बरतने को लेकर निर्देशित किया गया है ।