Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 4 नशे के शौदागरों के कब्जे से लाखों का गांजा किया बरामद


Sangam Today News/- 
Bhikiyasean/- SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशे के विरूद्ध जनपद भर में "ऑपरेशन प्रहार" तेज हो गया है। इसी क्रम में थाना भतरोजखान पुलिस व एसओजी टीम को ने 4नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से 28किग्रां अवैध गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत ₹ 7लाख है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष भतरौजखान  अवनीश कुमार व प्रभारी एसओजी(SOG) अल्मोड़ा  सुनील धानिक के नेतृत्व में थाना भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बाड़ीकोट तिराह भिकियासैंण पर चेकिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या UK18 V 5195 में सवार 4 लोगों  कब्जे से ₹7 लाख कीमत का 28 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। तथा थाना भतरौजखान में  एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है। 
    गिरफ्तार अभियुक्तगणों में 
गुरदयाल सिंह उम्र- 31वर्ष पुत्र लक्खा सिंह, निवासी- कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल काशीपुर, जिला- ऊधम सिंह नगर।हरदयाल सिंह उम्र- 28वर्ष पुत्र लक्खा सिंह, निवासी- कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर, 
हरप्रीत सिंह उम्र- 31वर्ष पुत्र जागीर सिंह, निवासी ग्राम लोहारी, मानपुर जिला- रामपुर यूपी,हरप्रीत सिंह उम्र- 20वर्ष पुत्र जसवीर सिंह, निवासी- वार्ड न0-1 नियर प्राईमरी स्कूल गड्डा कालोनी काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी भिकियासैण संजय जोशी, हेड कानि०समीम अहमद, हेड कानि० अवधेश कुमार, एसओजी , कानि० हरीश प्रसाद व कानि० नीरज पाल, एसओजी अल्मोड़ा शामिल हैं।