Ticker

6/recent/ticker-posts

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक अंतर्गत, आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में 19 मई को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैप्टन काम सिंह भाकुनी द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में कक्षा 6से 12 तक इन छात्रों ने इतने प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में स्थान प्राप्त किया है।
   इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कु. महिमा भट्ट ने 447 अंक प्राप्त कर 89.5 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कु. लता ने 420 अंक एवं 84 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कु. रितु भट्ट ने 392 अंक प्राप्त कर 78.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में खुशी घुगत्याल ने 410 अंक प्राप्त कर 82 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नीरज सिंह ने 407 अंक प्राप्त कर 81.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कार्तिक नैलवाल ने 396 अंक प्राप्त कर 79.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 11 में हिमानी बंगारी ने 78.3% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी नीमा ने 77.5% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपांशी चौहान ने 75.7% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  कक्षा 9 में हिमांशु घुघत्याल ने 78.5% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सार्थक बंगारी ने 67.2% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। भूमिका भट्ट ने 67.00% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
     कक्षा 8 में आरती चौहान ने 70.16% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धि नौगाई ने 58.39% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हर्षित बिष्ट ने 57.61% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
   कक्षा 7 में कुमारी साक्षी ने 68.22% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वीरेंद्र सिंह ने 65.23% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु चौहान ने 62.94% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
     कक्षा 6 में कुमारी चारवी ने76.77% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी परिधि ने 60.38% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुमारी पल्लवी ने 54.83% अंक प्राप्त कर कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
    सभी छात्रों को कैप्टन काम सिंह भाकुनी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।