Ticker

6/recent/ticker-posts

भवाली क्षेत्र में कार हुयी दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों ने गवाई जान


  Sangam Today News/- 
जनपद नैनीताल अंतर्गत भवाली के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास मार्ग पर ढैला गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी तथा गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार 2महिलाओं,एक बच्चे सहित 5लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी है। मृतकों में पति -पत्नी सहित बेटा, बेटी व ड्राइवर शामिल है।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें मौके पर पहुची। पुलिस,एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुचायां।SSP क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र,सीओ रविकांत सेमवाल,प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा आदि सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे। मृतकों में भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष, सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष, वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष , चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ शामिल हैं।