Sangam Today News/-
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भयंकर गर्मी के चलते जिला ऊधमसिंह नगर के स्कूलों में समय परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधमसिंह नगर जनपद के अंतर्गत संचालित ऑगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों (प्राथमिक से इण्टर तक) के बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आज 22अप्रैल से अगामी 1सप्ताह तक ऑगनबाड़ी केंदों व प्री नर्सरी स्कूलों का संचालन का समय प्रात 7.30बजे से 11बजे तथा कक्षा 1से 12तक के सभी स्कूलों का संचालन 7.30बजे से 12बजे तक करने का आदेश जारी किया है।

