Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने बाइक सवार युवक से ढाई लाख से अधिक का गॉजा किया बरामद


Sangam Today News/-
Almora/- थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह तथा SOG प्रभारी सुनील धार्मिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान सल्ट के कठपतिया तिराहा पर बाइक संख्या यूके19- B-3163 में सवार युवक के कब्जे से अवैध गॉजा बरामद किया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक रवि धौलाखण्डी के कब्जे से कुल 10.380 kg अवैध गांजा बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। 
गिरफ्तार युवक रवि धौलाखण्डी उम्र 30 वर्ष ग्राम- खलटा पोस्ट मडुली तहसील भिकियासैण (अल्मोडा) निवासी है। बरामद 10.380 Kgअवैध गांजा कीमत ₹2,59,500 आकी गयी है