Sangam Today News/-
Almora /- अल्मोड़ा जनपद के स्याल्दे तहसील अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल सीमा से लगे चित्रकूट में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयन्ती के मौके उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति ने भब्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस मौके पर मगरूखाल पम्पिंग पेयजल स्कीम परिसर से इण्टर कालेज चित्रकूट तक तिरंगे के साथ क्षेत्रीय लोगों ने शोभायात्रा निकाली।इण्टर कालेज चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने डॉ आम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।तथा देश को दिए गये उनके अहम योगदान को याद किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आन्दोलनकारी राजेंद्र नेगी तथा विशिष्ट अतिथि सुनीता देवी की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस मौके पर बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास और स्थानीय बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस शिविर में स्थानीय जनता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।इस अवसर पर समिति ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को 11 सूत्रीय मांग पत्र भी प्रेषित किया है। जिसमें समान कार्य के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, ठेकेदारी प्रथा समाप्ति और स्थायी राजधानी गैरसैण बनाने आदि मांग शामिल है।कार्यक्रम में, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आर नंदा कला संगम संस्था रामनगर एवं इंटर कॉलेज चित्रकूट के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति के केंद्रीय संयोजक सुनील टम्टा ने किया।इस मौके उन्होंने कार्यक्रम को भब्य बनाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। तथा बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बहुउद्देशीय शिविर में डाक विभाग से आधार कार्ड बनाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जबकि लोग बच्चों लेकर आये थे। सुबह से लाईट गुल रही जिस पर आयोजन समिति ने सख्त नराजगी जताते हुये कार्यवाही की मांग की और तीन दिवसीय आधार कार्ड लगाने की मांग की है।इस दौरान भुवन चंद्र चतुर्वेदी, सुनील टम्टा,टीआर रौथान (वरिष्ठ फार्मासिस्ट),रामी राम (अध्यक्ष एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन स्याल्दे),राजेंंद्र नेगी,विजय उनियाल,सुनीता आदि ने विचार रखे।


