Sangam Today News/-
देहरादून/- श्री केदार नाथ धाम के कपाट अगामी 22अप्रैल को विधि विधान से श्रद्धालुओं के लिये खुल जायेंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को रूद्रप्रयाग पहुंचे।उन्होंने ग्राउन्ड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने सुगम आवागमन के दृष्टिगत एनएच -107 पर रूद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक कार से निरीक्षण किया।तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपैड पर यात्री शेड, लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों के समीप पुलिस चौकियों में आवश्यक सुविधाएं जैसे दवाईयां, पेयजल एवं फूड पैकेट्स आदि उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।मुख्यमंत्री ने यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए “ग्रीन यात्रा” के उद्देश्य को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये हैं।रसोई गैस आपूर्ति(LPG) के विषय में मुख्यमंत्री ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार से अतिरिक्त गैस आपूर्ति की मांग की गई है।जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को यात्रा से जोड़ते हुए “वोकल फॉर लोकल” के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिये हैं।सीएम ने पैदल मार्गों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की।ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।

