Sangam Today News/-
स्याल्दे (Almora) /-SSJ Govt PG COLLEG स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आज “देवभूमि उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।।जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र -छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि वर्तमान समय में केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने “देवभूमि उद्यमिता योजना” के तहत मिलने वाले प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता की जानकारी भी दी।विशेषज्ञों ने इस योजना के माध्यम से छात्रों को निःशुल्क उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप शुरू करने के लिए मार्गदर्शन तथा सीड फंडिंग और बूट कैंप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। देवभूमि उद्यमिता योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और नए स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य एवं देव भूमि उद्यमिता की नोडल अधिकारी ने छात्रों को बताया कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

