Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व पैरामिलिट्री सैनिक जंतर मंतर दिल्ली में करेंगे धरना प्रदर्शन


Sangam Today News/- 
एलायंस ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मागों को लेकर पूर्व पैरामिलिट्री सैनिक अगामी 6मई 2026को जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगें।जिसको सफल बनाने के लिए संगठन की व्यापक तैयारी चल रही है। एलायंस ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणवीर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे सौतेले व्यवहार को लेकर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के 11 लाख जवान व 13 हजार कैडर अधिकारियों में पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति नहीं हुयी है। कहा है कि सुप्रीम कोर्ट(उच्चतम न्यायालय) ने बीते 23 मई 2025 को अपने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के कैडर अधिकारियों को ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप" ए" सर्विस दर्जा देने का आदेश सुनाया था।आदेश में समयबद्ध पदोन्नति व अलग अलग फेस में आईपीएस अधिकारियों की संख्या में कमी की बात कही गई। लेकिन न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले को पलटने के लिए संसद में सीएपीएफ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन बिल 2026 पास करा कर पदोन्नति के दरवाजे बंद कर दिए जिसके कारण केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के तमाम जवानों व अधिकारियों में अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।रणवीर सिंह ने कहा है जहां तक पदोन्नति का सवाल है लोअर रैंक सिपाही, हवलदार, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर का भी यही हाल जिनको एक रैंक से दूसरे प्रमोशन के लिए 15 से 20 सालों तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।उन्होने पूर्व अर्धसैनिकों व उनके परिवारों को पुरानी पेंशन बहाली व संसद द्वारा पारित काले कानून के विरोध में 6 मई को जंतर मंतर पर आयोजित शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में भागीदारी करने की पूरजोर की अपील की है।