Ticker

6/recent/ticker-posts

"गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रैली निकालकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


Sangam Today News/- 
Almora/-"गो सम्मान आह्वान अभियान "के तहत सोमवार को गौ वंश संरक्षण के उद्देश्य से देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।तथा देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को जगह- जगह ज्ञापन प्रेषित किये गये।जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में अभियान से जुड़े लोगों ने गौ संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाये जाने आदि की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। 
  तहसील स्याल्दे के दूरस्थ क्षेत्र जैखाल,फुटीकुआ, पातल, देघाट क्षेत्र से ग्रामीण जय गुरु कृपा गौशाला जैखाल के अध्यक्ष खीमानंद नैनवाल के नेतृत्व में कलश व गौ माता के साथ स्याल्दे बाजार में रैली निकाली। तथा तहसील परिसर पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से राष्टपति को ज्ञापन भेजा है।जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता/राष्ट्र अराध्या का संबैधानिक दर्जा दिये जाने, केन्द्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना,गो संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां बनाने, गोशालाओं की स्थिति सुधारने, बेसहारा गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने तथा किसानों को सहयोग प्रदान करने आदि मांग की है। इस मौके पर नागचूलाखाल समिति के अध्यक्ष सहित इस अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहे।