Sangam Today News/-
देहरादून/- स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा -6में एडमिशन के लिये रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) प्रक्रिया शुरू हो गयी है।जिसकी अंतिम तिथि अगामी 10मई 2026तक रखी गयी है।इसके लिए निर्धारित पात्रता मानदण्डों में आवेदक की आयु 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म तिथि 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के मध्य) तथा उत्तराखण्ड का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल एवं खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा।महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने जानकारी दी है कि राज्य वित्तपोषित आवासीय खेल विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण तथा अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिल सके।बताया है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग तथा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं बॉक्सिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं।इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण हेतु निर्धारित QR कोड स्कैन कर सकते हैं अथवा वेबसाइट www.mpscollege.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।साथ ही विस्तृत जानकारी के लिये दूरभाष नं +91135-2788142 पर संपर्क किया जा सकता है।

