Sangam Today News/-
चौखुटिया (अल्मोड़ा) /- क्षेत्र पंचायत समिति चौखुटिया के 10क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC सदस्यों) ने शनिवार को बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इन नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने
विकास कार्यों में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाये जाने पर नाराजगी जतायी है।तथा क्षेत्र पंचायत निधि का काम बिना उनकी सहमति के किए जाने तथा कार्यों की गुणवत्ता सहित बाहरी व्यक्तियों से काम कराए जाने के मामले क लेकर खंड विकास अधिकारी(BDO) के माध्यम से मुख्य विकासधिकारी (CDO) को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 1 माह में सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों से कार्य करवाए जा रहे हैं। तथा कार्य समाप्ति पर प्रमुख के नाम का बोर्ड लगाया जा रहा है। कार्य किस अवधि का है किस मद का है किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। नाराजगी जताते हुए कहा कि 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ क्षेत्र पंचायत निधि के आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है।क्षेपंस निधि का कार्य अन्य व्यक्तियों के माध्यम से करवाये जाने पर नाराजगी जताई। कहा उनके क्षेत्र पंचायत निधि का काम करने के लिए गांव में बाहर से अन्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान बीडीसी सदस्य हीरा बिष्ट, महेश लाल वर्मा,उमाशंकर, भगवत सिंह रावत, कविता नेगी,हेमलता रेखा देवी, पिंकी आर्या,आशा देवी, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

