Sangam Today News/-
Almora/- SSP Almora चंद्रशेखर घोड़के ने जनपद में नशा तस्करी रोकने के लिए दिये गये निर्देश के अनुपालन में जगह -जगह पुलिस टीमों ने चैकिंग अभियान चलाया है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्वारब रोड लोधिया पर अल्टो कार संख्या- UK01-TA -2767 को चैक किया गया तो वाहन चालक अभियुक्त अक्षत सिंह बिरोड़िया के कब्जे से कुल 9 पेटी(108 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब व 08 पेटी अवैध बियर(192 कैन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0FIR NO- 37/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त
अक्षत सिंह बिरोड़िया वर्ष पुत्र सर्वजीत सिंह बिरोड़िया निवासी ग्राम बिरोड़ा थाना व जिला अल्मोड़ा बताया गया है।बरामद अवैध शराब की कीमत ₹1,08,600 बतायी गयी है।

