अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।भिकियासैण ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने सम्मिलित होकर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।
जबकि अटल उत्कृष्ट जीआईसी भिकियासैण में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेश लेने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी व उपशिक्षाधिकारी स्याल्दे प्रज्ञानन्द पलीह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।इस मौके पर नव प्रवेश लेने वाले 14विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।यहां नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, वार्ड मेम्बर नीमा जीना, पीटीए अध्यक्ष गीता बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष ललित नाथ,प्रधानाचार्य बीआर भारती आदि मौजूद रहे।
स्याल्दे में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव
जीआईसी स्याल्दे में आयोजित 'प्रवेश उत्सव' कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री नेगी ने कहा कि विद्यालय का प्रारंभिक समय छात्र जीवन की नींव होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए सराहा। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्याल्दे मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल एवं पूर्व ग्राम प्रधान (तिमली) संजय रजवार भी मौजूद रहे।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कुलांटेश्वर में प्रवेश उत्सव
स्याल्दे के दूरस्थ पीएम श्री जीआईसी कुलांटेश्वर में कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने नेतृत्व मे संचालक राजेन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष सरिता देवी एवं PTA अध्यक्ष रीना देवी ने की। वरिष्ठ शिक्षिका रुचि मलासी सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति में नए छात्रों एवं अविभावकों का स्वागत किया गया।
इस दौरान कक्षा 6 में 22 नए बच्चों सहित अन्य कक्षाओं में भी छात्रों ने प्रवेश लिया, जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में सुनील टम्टा (पूर्व SMC अध्यक्ष), नरेंद्र सिंह (पूर्व PTA अध्यक्ष), राजेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह, लाल सिंह, राम सिंह, अवतार सिंह, सुरेश टम्टा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अभिभावकों ने बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील टम्टा ने 8 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है, में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों से सहयोग की अपील की है।



