Ticker

6/recent/ticker-posts

दर्दनाक सड़क हादसा: 8 की मौत, 2 घायल


Sangam Today News/- 
चंबा ( टिहरी गढ़वाल ): चंबा के पास नैल कोटी कॉलोनी मार्ग पर आज एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम कोटी कॉलोनी पोस्ट से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दलों के साथ मिलकर कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।