Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग को मोटर साइकिल चलाने देने पर अभिभावक का हुआ 25हजार का चालान,मोटरसाइकिल हुई सीज


Sangam Today News/- 
द्वाराहाट (अल्मोड़ा/- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट (Almora) विनोद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक मीना आर्या ने पुलिस टीम के साथ सघन चैकिंग अभियान के दौरान नाबालिग द्वारा मोटरसाइकिल चलाते पाये जाने पर चालान किया है। पुलिस ने नाबालिग चालक के पिता को मौके पर बुलाया गया।तथा आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया। वाहन को सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध ₹ 25हजार का कोर्ट चालान किया गया है।