Ticker

6/recent/ticker-posts

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ


Sangam Today News/- 
देहरादून/उत्तरकाशी: पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिए गए। इसी के साथ राज्य की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक आगाज़ हो गया है।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर गंगोत्री पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोपहर लगभग 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा अर्पित करते हुए चारधाम यात्रा के सफल संचालन का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं।
यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।