Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखण्ड में एलपीजी (LPG) गैस की मौजूदा स्थिति की जानकारी उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आंनद वर्द्धन ने लेते हुये जिलाधिकारियों को दिया निर्देश दिये हैं।सोमवार को मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) ने वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग (VC) द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से LPG गैस उपलब्धता का अपडेट लेते हुये एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक (कामर्शियल) सिलेंडरों की आवश्यक मांग(डिमांड) के अनुरूप आपूर्ति (सप्लाई) समय पर किये जाने के ऩिर्देश दिये हैं।
उन्होंने जिलेवार गैस आपूर्ति(गैस सप्लाई) की अद्यतन जानकारी लेते हुए प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं सहित अस्पतालों, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों को भी निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी स्टेट कॉर्डिनेटर के लगातार संपर्क में रहकर आपूर्ति बढ़ाए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों से नये अपग्रेड शहरी क्षेत्रों को तेल कंपनियों के सिस्टम में भी अपग्रेड करने हेतु कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से पीएनजी(PNG) आधारित गैस कनेक्शन बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके लिए व्यावसायिक संस्थानों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रेरित किए जाने की बात कही। उन्होंने गैस के विकल्प के रूप में पिरुल ब्रिकेट को भी बढ़ावा दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे एलपीजी की कम खपत के साथ ही चीड़ के जंगलों से पिरुल का निस्तारण हो सकेगा।

