Sangam Today News/-
हल्द्वानी -भवाली मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुयी है।जिसमें एक यात्री की मृत्यु हो गयी है।जबकि आठ यात्री घायल हो गये हैं।बस में कुल 15यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार गेठिया क्षेत्र में खूपी गांव के समीप KMOU की बस संख्या UK 04PA1112 हल्द्वानी से डीडीहाट को जा रही थी। खूबी गांव के पास तीव्र बैण्ड पर बस का ड्राइवर नियंत्रण खो गया। तथा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।सूचना मिलते ही पुलिस,एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू किया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

