Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा जनपद के इन स्थानों में, नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें


Sangam Today News/- 
Almora/- जिलाधिकारी अल्मोड़ा (DM Almora) ने जनहित के मध्यनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।जिसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में 4 शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।उन्होंने कहा है प्रशासन का उद्देश्य जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संतुलित एवं उत्तरदायी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी (DM) के इस महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट (विदेशी मदिरा), द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के तिपोला एवं खेड़ा (विदेशी मदिरा) तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली (देशी मदिरा) स्थित मदिरा दुकानों को आगामी वित्तीय वर्ष अर्थात 1अप्रैल 2026 से नहीं खोली जायेगी। ।जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है कि इस निर्णय का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाय।