Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान


Sangam Today News/- 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आगामी 7 दिनों का जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी जिलों में अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
24 से 25 मार्च:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गर्जन और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
26 मार्च:
इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा।
27 मार्च:
पहाड़ी इलाकों में फिर से हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 
28 मार्च:
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जन के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रह सकता है।
29 मार्च:
राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।