Ticker

6/recent/ticker-posts

बहुउद्देशीय शिविर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित कर 4वर्ष की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक


Sangam Today News/- 
Almora/- उत्तराखंड में धामी सरकार के 4वर्ष पूरे होने के मौके पर जन जन की सरकार 4साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा के मल्ला महल में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअल संबोधन को सुना गया।सीएम ने सरकार की 4वर्षों की उपलब्धियों व प्रगति को ऐतिहासिक बताया। साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के समग्र विकास का रूपरेखा भी प्रस्तुत की है।बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाये गये स्टालों के माध्यम जनता को विभिन्न योजनाओं से रूबरू करवाया। बहुउद्देशीय शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम अजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास, विश्वास और सुशासन का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, सशक्त भू-कानून एवं नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने राज्य की पहचान को नई दिशा दी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया । उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते चार वर्षों में विकास के साथ-साथ सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गई है। रोजगार के अवसरों में विस्तार करते हुए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है और नकल विरोधी कानून के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिली है। साथ ही, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्टार्टअप को बढ़ावा, तथा पर्यटन क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि राज्य की उपलब्धियों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं भू-कानून जैसे निर्णयों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ किया गया है।