Sangam Today News/-
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।20 आईपीएस (IPS)व पीपीएस (PPS)अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-01 द्वारा शुक्रवार को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण/नवीन तैनाती की गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।जारी सूची के अनुसार निवेदिता कुकरेती को एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक (SDRF) के पद पर तैनात किया गया है।प्रहलाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।
यशवंत सिंह को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमेन्द्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून नियुक्त किया गया है।अजय सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।
नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार भेजा गया है।अजय गणपति कुमार को पुलिस अधीक्षक चम्पावत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी नियुक्त किया गया है।
अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून से सेनानायक आईआरबी प्रथम, रामनगर तैनात किया गया है।अक्षय प्रहलाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ भेजा गया है। रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक चम्पावत नियुक्त किया गया है। चन्द्रशेखर आर. घोडके को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। देवेंद्र पिंचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तैनात किया गया है। निहारिका तोमर को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग भेजा गया है।जितेन्द्र कुमार मेहरा को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।जितेन्द्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है। निशा यादव को पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
चन्द्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, देहरादून नियुक्त किया गया है।

