Ticker

6/recent/ticker-posts

हल्द्वानी में IG का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी निलंबित


Sangam Today News/- 
हल्द्वानी में कुमाऊं पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया गया है। कुमाऊं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने करोड़ों रुपये के कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी के प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामला हल्द्वानी के एक ठेकेदार धनंजय गिरी से जुड़ा है, जिन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक फर्जीवाड़े के आरोप हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक धनंजय गिरी के खिलाफ कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच विभिन्न स्तरों पर लंबित है। आईजी कुमाऊं ने सभी मामलों की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी को विशेष जांच दल (SIT) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि धनंजय गिरी से जुड़ा कोई भी फर्जीवाड़ा या धोखाधड़ी उनके संज्ञान में हो, तो उसकी जानकारी सीधे पुलिस को दें।
कुमाऊं पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।