Sangam Today News/-
ब्लाक प्रमुख भिकियासैण सतीश नैनवाल का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया है।उनका बीते दिवस दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।उनका पार्थिव शरीर मंगलवार रात को उनके निवास भतरौंजखान पहुंचा था। दिवंगत सतीश नैनवाल की बुधवार सुबह भतरौंजखान से बेतालघाट तक अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ आया।तथा कोसी नदी के शमशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ।इस दौरान सैकड़ो लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
*ब्लाक भिकियासैण में हुई शोक सभा*
ब्लाक प्रमुख भिकियासैण तथा विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल के अनुज सतीश नैनवाल के निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है।ब्लाक परिसर भिकियासैण
शोक सभा हुयी।जिसमें बीडीओ गोपालसिंह नेगी सहित कर्मचारियों ने 2मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना की।इसके अलावा भाजपा मंडल भिकियासैण अध्यक्ष प्रेमसिंह रावत,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट,पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट व भगवती रिखाड़ी,
ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख किरन पाण्डेय,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, दरबान सिंह,गोपालसिंह, प्रदीप लखचौरा,तारा दत्त शर्मा, दिवान भण्डारी,भूपाल रौतेला, शंकर दत्त फुलारा, मदन मेहरा,निर्मला शर्मा,कविता मनराल,उमेश रावत,लक्ष्मी दत्त नैलवाल,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष पीएस मावड़ी,लालसिंह,मदन मेहरा
सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


