Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली चोरी मामले पर बिना ढिलाई के कठोर कार्यवाही करने के दिये निर्देश


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में पिटकुल के कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंतर्गत हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी पर भी बिना ढिलाई के कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा इसमें लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।मुख्यमंत्री ने सबंधित 
अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस विषय में कोई बहाना, कोई स्पष्टीकरण और कोई टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।अधिकारियों को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के साथ प्रभावी और ज़मीनी समन्वय बनाकर गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलने, तथा एडीबी पोषित कार्यों से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये हैं।