Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर किया जनसंवाद,अधिकारियों को दिए निर्देश


Sangam Today News/- 
Almora/- जिलाधिकारी (DM) अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने शुक्रवार को चौखुटिया तथा चौखुटिया तहसील अंतर्गत तडा़गताल क्षेत्र का दौरा किया।डीएम ने तडा़गताल में निर्माणाधीन सड़क कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान तडा़गताल झील क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने पर गंभीरता से विचार किया।इस दौरान क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय स्टाल पर बैठकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया।तथा जनसमस्याओं का त्वरित गति से निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने 
माता अगनेरी देवी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य कराए जाने के निर्देश दिये।उन्होंने 
 चौखुटिया में अगनेरी एवं बाखली खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों से संवाद किया । जिलाधिकारी ने चौखुटिया में एक खेल मैदान को सुविधा युक्त मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल एवं पर्यटन सुविधाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। इन दोनों क्षेत्रों के समन्वित विकास से स्थानीय युवाओं को अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ आधार मिलेगा।निरीक्षण के दौरान SDM सुनील कुमार ,BDO ममता कार्की सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अनेकों लोगों मौजूद रहे।