Ticker

6/recent/ticker-posts

जिम से बाहर निकल रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप


Sangam Today News/- 
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर से गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।शुक्रवार सुबह 10बजे के आसपास देहरादून शहर के राजपुर रोड़ के सिल्वर सिटी मॉल के समीप यह बारदात हुयी है।जानकारी के मुताबिक विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड जो जिम फिटनेस से बाहर निकल रहा था तो इसी दौरान दो हमलावरों ने विक्रम पर गोलीयाँ दाग दी।तथा बाइक से फरार हो गये। विक्रम को तत्काल हास्पिटल पहुंचाया गया।जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना से देहरादून में हडकंप मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस,एसटीएफ,फॉरेंसिक टीम पहुच गयी।पुलिस मामले के खुलासे की जॉच में जुट गयी है।