Sangam Today News/-
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरूवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत तहसील स्याल्दें के सराईखेत में भोजन माताओं ने समर्थन दिया।भोजन माताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।भोजन माताओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगी। उन्होंने एक स्वर में नारा लगाया “हम लड़कर लेंगे, छीनकर लेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। पुष्पा देवी (अध्यक्ष), पूजा दिक्का देवी (उपाध्यक्ष), मंगला देवी, गोविंदी देवी, झाकारी देवी सहित दर्जनों भोजन माताएँ उपस्थित रहीं।
आंदोलन को सुनील टम्टा तथा राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी ने भी समर्थन दिया।

