Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखण्ड कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मोहर


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखण्ड की कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी है।कैबिनेट बैठक में 6प्रस्तावों पर मोहर लगी है।
उत्तराखण्ड कैबिनेट बैठक के फैसले
1-कैबिनेट बैठक में श्रम विभाग द्वारा कोविड के समय बोनस कटौती को लेकर केंद्र को भेजा गया पेमेंट ऑफ़ बोनस संशोधन एक्ट को वापस लेने का अहम फैसला लिया गया है। 
2-कैबिनेट ने श्रम विभाग के तहत ईएसआई (ESI )चिकित्सक (डॉक्टर )की भर्ती के लिए लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली वर्ष 2006 को संशोधित कर के पद भरने तथा पदोन्नति का निर्णय लिया।तथा 94 पदों पर नियुक्ति पर मंज़ूरी दी गई है। 
3-गृह विभाग के अंतर्गत वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए कैबिनेट बैठक में राज्य स्तर पर 22 पदों को स्वीकृति दी है।
4-कारागार एक्ट में हैब्युच्वल ऑफेंडर यानी जो बार बार अपराध करते हैं उसकी परिभाषा को लेकर संशोधन कि गया है।संशोधन में केंद्र की परिभाषा को एडॉप्ट करने का निर्णय लिया।
5-वन विभाग में कार्यरत कुल 893 दैनिक श्रमिक में 314 को पहले से ही न्यूनतम वेतन मान दिया जा रहा था।कैबिनेट ने शेष 579 दैनिक श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतनमान यानी ₹18 हजार की मंजूरी दी है। 
6-कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना जो कि वर्ष 2025-26 तक लागू है।कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य में चल रही मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना भी जारी रहेगी।