Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय बजट में रेलवे को ऐतिहासिक आवंटन, उत्तराखंड को मिले 4,769 करोड़ रुपये


Sangam Today News/- 
देहरादून।केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे क्षेत्र को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिला है। इस वर्ष रेलवे के लिए कुल 2.78 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे देशभर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस बजट का लाभ उत्तराखंड सहित कई राज्यों को मिलेगा।
उत्तराखंड को इस बार 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है। राज्य में वर्तमान में करीब 39,491 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। खास बात यह है कि उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है।
रेलवे बजट में हुई यह बढ़ोतरी राज्य के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।