Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद के विभिन्न स्थानों में 10फरवरी से होंगे दो दिवसीय निशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम


Sangam Today News/- 
Almora/- Uttarakhand राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के तहत अगामी 10फरवरी से 2दिवसीय निशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।शुक्रवार को सिविल जज(सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने जानकारी दी है कि मोबाईल वैन द्वारा जनपद अल्मोड़ा में 10 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा के करबला चौराहा, धारानौला बाजार, सिकुड़ा तिराहा, ग्राम बख, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढौरा, पलना बैण्ड, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  पौधार, ग्राम जलना, राजकीय बालिका इण्टर कालेज जलना, लमगड़ा मार्केट, राजकीय इण्टर कालेज दयूलाथल, चलनीछीना बाजार, सुवाखान बाजार, गरूड़ाबॉज एवं आरतोला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
 11 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा एवं तहसील सोमेश्वर के जागेश्वर बाजार, पुनवानौला बाजार, बाड़ेछीना बाजार, राजकीय इण्टर कालेज बड़ेछीना, ग्राम पेटशाल, चितई बाजार, एनटीडी चौराहा, पपरशैली, कसारदेवी, कपड़खान बाजार, ग्राम बसौली एवं ताकुला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।