Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम


Sangam Today News/-
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) समारोह का उद्‌घाटन सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ किया गया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

    कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड राज्य 25 वर्षः उपलब्धियों एवं चुनौतियों विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। विगत 03 दिवसी के कार्यक्रमों / प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता/साफ-सफाई के माध्यम से श्रम दान किया गया।