Sangam Today News/-
Almora/- SSJ विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में अल्मोड़ा जनपद के राजकीय पीजी कालेज कुणीधार मानिला में 2दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला बालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले पर राजकीय डिग्री कालेज नारायण नगर ने कब्जा किया है।
प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाविद्यालय नारायण नगर एवं सोबनसिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के मध्य खेला गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर ने सफलता अर्जित की तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीएस यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का नेतृत्व एवं संयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ पीताम्बर दत्त पंत व मंच का संचालन डॉ गार्गी लोहनी ने किया। प्रतियोगिता में सम्मानित अतिथिगण सोबनसिंह सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ लियाकत अली, चयन समिति के सदस्य एसएम भट्ट,ब्रिजेश तिवारी, ध्यान सिंह भाकुनी मोहन थपलियाल, भोपाल सिंह, डॉ कैलाश काकी॔,डॉ प्रेमलता आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ।



