जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुणीधार, मानिला, में सोमवार को दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु बधाई दी गयी तथा उन्हें महाविधालय की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया गया। डॉ० गोरखनाथ द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के भीतर तथा उसके बाहर अधिकारों तथा व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया। उनके द्वारा महाविद्यलय स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा योजनाओं की जानकारी भी छात्र छात्राओं को दी गयी।
साथ ही समर्थ प्रभारी डॉ० पिताम्बर पन्त द्वारा नव-प्रवोशित विद्यार्थियों को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, उसमें हुये हालिया बदलावों, एनईपी के महत्व, समर्थ पोर्टल, उसपर पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रवेश प्रक्रिया इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया।
अनुसूचित जाति जनजाति छात्रवृति प्रभारी डॉ, संजय कुमार द्वारा सामाजिक रूप से पिछड़े समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में इस छात्रवृति के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया तथा छात्रवृति के विभित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। देवभूमि उद्यमिता योजना प्रभारी डॉ. जितेन्द्र प्रसाद द्वारा घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के परिप्रेक्ष्य में इस योजना के महत्व पर चर्चा की गयी ।
महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न सैल की प्रभारी डॉ० खीला कोरंगा द्वारा छात्राओं को महिला अधिकार, उसके संबंध में बने कानूनों तथा विभिन्न संस्थायें जो उस क्षेत्र में कार्यरत हैं, के बारे में अवगत कराया गया।
रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. उदय शर्मा द्वारा रेडक्रॉस की स्थापना, उसने उद्देश्य तथा मानवता के क्षेत्र में रेडक्रास के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
स्वीप प्रभारी डॉ. प्रियंका द्वारा स्वीप कार्यक्रम से नत्र प्रवेशित विद्यार्थियों को अवगत कराया गया तथा हाल ही में आयोजित स्वीप कार्यक्रम की स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० अन्जू निगम द्वारा किया गया। सभी प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति हेतु डा० अन्जू निगम ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ० कविन्द्र भट्ट, डॉ. प्रियंता, डॉ. महेश कुमार, डॉ. भूपाल सिंह, गंगा देवी,विनोद सिंह तथा महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।




