Ticker

6/recent/ticker-posts

Weather Update/उत्तराखंड मौसम का पूर्वानुमान, पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार


   Weather Update / Uttarakhand News/- उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2, 3 दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने वाला है। 
 हालांकि प्रदेश में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 जून के बाद मौसम प्रदेश में करवट बदल सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मैदानी इलाकों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है। जिससे मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और परेशान कर सकती है।

    मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से तापमान 40 के पार पहुंच चुका है, जिससे हीट वेब जैसी कंडीशन बनी हुई है। हालांकि आगे भी ऐसी स्तिथि रहने का अनुमान है,इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में आज छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है,वहीं 17 जून से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है।