G

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे युवा काग्रेंस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्दार

     संगम टूडे/जिला युवा काग्रेंस कार्यकर्ता लगातार बढ़ रही मंहगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन का विरोध करने के लिये युंका कार्यालय में जमा हुये थे।पुलिस को इस दौरान मुख्यमंत्री के विरोध करने की भनक लगी तो पुलिस फोर्स  ने चौघानपाटा पहुंचकर  यूथ काग्रेंस कार्यकर्ताओं को गिरफ्दार कर लिया तथा उन्हें पुलिस की बस में बैठा कर पुलिस लाइन की ओर ले गये।
        इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये।तथा भाजपा सरकार को युवा विरोधी बताया गया। जिसमें धीरज गैलाकोटी, मयंक बिष्ट, रोबिन भण्डारी, ललित, विपुल, हरेंद्र,निर्मल आदि शामिल हैं।