G

Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यटक नगरी में व्यापार मंडल का मतदान शांतिपूर्वक हुआ सम्पन्न,मनीष अध्यक्ष व संदीप चुने गये हैं महामंत्री

     संगम टूडे- पर्यटक नगरी रानीखेत में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। मतदान के लिये पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही।यहां कुल 674 मतदाताओं में से 619 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें मनीष चौधरी अध्यक्ष व संदीप गोयल महामंत्री  पद पर विजयी हुये हैं।
      व्यापार मंडल चुनाव के लिये अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, पद के लिये गुरूवार को मतदान हुआ। इन पदों के लिये 2-2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम के अनुसार मनीष चौधरी अध्यक्ष, दीपक पन्त उपाध्यक्ष, नेहा मेहरा महिला उपाध्यक्ष, संदीप कुमार गोयल महामंत्री पद पर विजयी हुये हैं। जबकि विनीत कुमार चौरसिया उपसचिव व भुवन चन्द्र पाण्डे कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध विजयी घोषित हुये हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव संचालन समिति के मोहन नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी मतदाताओं व चुनाव संचालन समिति का आभार जताते हुये व्यापारियों के हित में कार्य करने के प्रतिबद्धता दोहरायी है। शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये पूरे दिन पुलिस मुस्तैद रही।
      देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा होने पर विजयी पदाधिकारियों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। तथा जीत की खुशी का इजहार किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव समिति के मोहन नेगी, डॉ गिरीश वैला, उमेश भट्ट, गोपालनाथ, कुलदीप कुमार, अगस्तलाल शाह, जगदीश अग्रवाल आदि ने सम्पन्न करायी
।