Ticker

6/recent/ticker-posts

बोलरो तथा आर्टिका वाहन में हुयी जोरदार भिड़त,वन कर्मी की हुयी मौत


Sangam Today News/- 
नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर-मुरादाबाद एनएच के पीरूमदारा के निकट बोलरो तथा आर्टिका वाहन की जोरदार भिड़त हो गयी। जिसमें एक वन कर्मी की मौत हो गयी है।जबकि 3 लोग घायल हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह 3बजे आसपास की है।मिली जानकारी के अनुसार चिलकिया रामनगर निवासी मनीष बिष्ट तराई पश्चिमी वन प्रभाग में चालक थे।वे आमपोखरा रेंज से अवैध कटान और तस्करी की गतिविधियों की सूचना मिलने पर हल्दुआ वन विभाग चौकी से टीम को लेने के लिए बोलेरो लेकर जा रहे थे।इसी बीच पीरूमदारा के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार हो गयी।टक्कर इतनी भीषण थी कि वन विभाग के चालक मनीष बिष्ट उम्र 35 वर्ष गंभीर घायल हो गये।उन्हें अस्पताल लाया गया जहॉ डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।जबकि आर्टिका कार में सवार 3लोग घायल हो गये।